फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: कहीं घर के फर्नीचर पर न रह जाए कोरोना वायरस, जानिए साफ करने का सही तरीका

Thu, 28 May 2020 12:39 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फर्नीचर की साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस धातु की सतहों पर पांच दिन और लकड़ी की सतहों पर चार दिन तक रह सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ संक्रमण फैलाने के जोखिम को कम करने के लिए कीटाणुनाशकों से लगातार सतहों की सफाई की सलाह देते हैं। दरअसल, डिसइंफेक्टेंट यानी कि कीटाणुनाशक से कठोर सतहों जैसे शौचालय, नल, सिंक टेबल, सोफा और अन्य चीजों को आसानी से साफ किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से फर्नीचर की साफ-सफाई के सही तरीकों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
हमें घर के फर्निचरों को सफाई जरूर करनी चाहिए क्योंकि पूरे दिन में न जाने कितने लोग छूते हैं और इस पर उठते-बैठते रहते हैं। ऐसे में फर्नीचर पर वायरस प्रसारित होने का खतरा बढ़ जाता है। वैक्यूम क्लीनर की मदद से सबसे पहले फर्निचरों के निचले सतहों की सफाई करें।
विज्ञापन

3 of 6
साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
वायरस हटाने के लिए स्पे ऑन का उपयोग
फर्नीचर के सतहों की सफाई के लिए घर पर बने कीटाणुनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में 60 से 90 फीसदी रबिंग आइसोप्रोपिल अल्कोहल का दो-से-एक अनुपात मिलाकर आप कीटाणुनाशक तैयार कर सकते हैं। इसे प्रभावी बनाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर भी मिला सकते हैं।

4 of 6
साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
कीटाणुनाशक के हल्की धुंध से फर्नीचर को ढंक दें
फर्नीचर से छह से आठ इंच की दूरी पर डिसइंफेक्टेंट के बोतल से तबतक स्प्रे करें, जब तक यह हल्की धुंध से ढक न जाए। इसके अलावा धातु की सतहों जैसे ताले-चाबी, दरवाजे के हैंडल आदि को पोछने के लिए डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
सोफे की सफाई
सोफे पर लगातार डिसइंफेक्टेंट के बोतल से स्प्रे कर एक नमी सोखने वाले कपड़े से पोछ दें। सोफे के कुशन और गद्दों को आप कुछ देर के लिए धूप में छोड़ दें। अगर कुशन और गद्दे हटाने लायक नहीं हो तो उनपर डिसइंफेक्टेंट का स्प्रे कर सोखने के लिए छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साफ-सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
डिसइंफेक्टेंट से सफाई करते समय वेंटिलेशन का ध्यान
डिसइंफेक्टेंट से सफाई करते समय डिस्पोजेबल या धोबीदार दस्ताने पहनें और खिड़कियों को खोलकर रखें ताकि वेंटिलेशन बना रहे। जब साफ-सफाई का काम पूरा हो जाए तो 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से साफ करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें