फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी 2026: कृष्ण जी का पालना ऐसे सजाएं कि देखने वाले देखते रह जाएं! 5 आसान तरीके

Fri, 04 Sep 2026 07:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Janmashtami 2026: इस साल की होम डेकोर आइडियाज में फूलों, मोरपंख, मटकी, दीये, रंगीन कपड़ों और रोशनी से बने कृष्ण कॉर्नर काफी पसंद किए जा रहे हैं। बजट कम हो तो घर में मौजूद दुपट्टे, पुराने सजावटी कपड़े और पिछले त्योहारों की लाइट्स को भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाएं कान्हा का पालना - फोटो : AI
Janmashtami 2026 Krishna Jhula Decoration: जन्माष्टमी के मौके पर घर के मंदिर और पूजा स्थल को सजाने की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल के लिए सुंदर पालना या झूला सजाना इस उत्सव का खास आकर्षण होता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जा रही है और घरों में कृष्ण जन्मोत्सव के लिए पालना सजाने, झांकी तैयार करने और पूजा स्थल को सजाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 

कृष्ण जी के पालने को सजाने के लिए बहुत महंगी चीजों की जरूरत नहीं होती। फूलों की लड़ियां, रंग-बिरंगे कपड़े, मोरपंख, छोटी घंटियां, मोती की झालर, LED या फैली लाइट्स और कुछ पारंपरिक सजावटी सामान से भी बेहद आकर्षक कृष्ण झूले की सजावट तैयार किया जा सकता है। घर छोटा हो या बड़ा, बाल गोपाल के लिए एक सुंदर और साफ-सुथरा कृष्ण कॉर्नर आसानी से बनाया जा सकता है।

इस साल की होम डेकोर आइडियाज में फूलों, मोरपंख, मटकी, दीये, रंगीन कपड़ों और रोशनी से बने कृष्ण कॉर्नर काफी पसंद किए जा रहे हैं। बजट कम हो तो घर में मौजूद दुपट्टे, पुराने सजावटी कपड़े और पिछले त्योहारों की लाइट्स को भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

लेकिन सवाल यह है कि कृष्ण जी का पालना या झूला आखिर कैसे सजाएं कि वह सुंदर भी लगे और पूजा स्थल की शोभा भी बढ़ाए? आइए जानते हैं कुछ आसान और ट्रेंडिंग तरीके, जिन्हें आप इस जन्माष्टमी घर पर आजमा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाएं कान्हा का पालना - फोटो : AI
क्या फूलों से कृष्ण जी का पालना सजाया जा सकता है?

फूलों से सजाया गया पालना जन्माष्टमी की पारंपरिक सजावट में सबसे आसान और खूबसूरत विकल्पों में से एक है। गेंदे, गुलाब और छोटे सफेद फूलों की लड़ियों को पालने के किनारों पर लगाया जा सकता है। फूलों से पूरा झूला ढकने के बजाय किनारों और पीछे की तरफ सीमित सजावट करने से सेटअप ज्यादा एलिगेंट दिखाई देता है। 

कैसे सजाएं?

पालने के दोनों किनारों पर गेंदे या गुलाब की छोटी मालाएं लगाएं और पीछे फूलों की एक हल्की झालर बनाएं, ताकि लड्डू गोपाल का स्वरूप सजावट में छिपे नहीं और पूरा सेटअप संतुलित दिखाई दे।
अगर ताजे फूल उपलब्ध नहीं हैं तो अच्छी क्वालिटी के आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके साथ हल्के रंग का कपड़ा और वार्म व्हाइट लाइट्स लगाने से पालना काफी आकर्षक दिख सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाएं कान्हा का पालना - फोटो : AI
क्या मोरपंख से कृष्ण झूला डेकोरेशन और खूबसूरत बनाया जा सकता है?

भगवान कृष्ण की सजावट में मोरपंख का इस्तेमाल बेहद लोकप्रिय है। पालने के पीछे एक छोटा मोरपंख वाला बैकड्राॅप, झूले के दोनों ओर मोरपंख की सजावट या कृष्ण की छोटी बांसुरी के साथ मोरपंख लगाने से पूरा कॉर्नर तुरंत कृष्ण थीम में बदल सकता है। 

सवाल: मोरपंख को पालने में कहां लगाएं?

पालने के पीछे एक या दो मोरपंख इस तरह लगाएं कि वे लड्डू गोपाल के मुकुट और चेहरे को ढकें नहीं। ज्यादा मोरपंख लगाने के बजाय कुछ चुनिंदा पीस इस्तेमाल करने से सजावट ज्यादा साफ और आकर्षक नजर आती है।
मोरपंख के साथ छोटी बांसुरी और नीले या पीले रंग का कपड़ा इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कृष्ण थीम का रंग संयोजन भी बेहतर दिखाई देता है।

4 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाएं कान्हा का पालना - फोटो : AI
क्या कपड़े से घर पर सुंदर कृष्ण झूला तैयार किया जा सकता है?

अगर आपके पास साधारण लकड़ी या मेटल का पालना है, तो उसे खूबसूरत बनाने के लिए रेशमी, साटन या वेलवेट फैब्रिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। पालने की सीट पर छोटा कुशन या नरम कपड़ा बिछाकर उसे बाल गोपाल के लिए आरामदायक और फेस्टिव लुक दिया जा सकता है। साटन कपड़े से बनी सजावट और रंगीन फैब्रिक बैकड्राॅप कृष्ण झूले को पारंपरिक के साथ माॅडर्न लुक भी दे सकते हैं। 

सवाल: कृष्ण झूले के लिए कौन-से रंग अच्छे लगेंगे?

पीला, नीला, गुलाबी, लाल और सुनहरा रंग कृष्ण थीम के साथ आसानी से जोड़े जा सकते हैं। अगर आप राॅयल लुक चाहते हैं तो नीले या गहरे गुलाबी कपड़े के साथ गोल्डन बाॅर्डर और मोती की झालर अच्छी लगेगी।

छोटे घर में बहुत ज्यादा रंग इस्तेमाल करने के बजाय दो या तीन काॅम्प्लिमेंट्री रंग चुनें। इससे पालना ज्यादा भरा हुआ नहीं लगेगा और लड्डू गोपाल की पोशाक भी सजावट के साथ अच्छी तरह उभरकर आएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाएं कान्हा का पालना - फोटो : AI
क्या लाइट्स और दीयों से कृष्ण जी के पालने को सजाना सही रहेगा?

फूलों के साथ वार्म फैरी लाइट्स लगाने से जन्माष्टमी के समय कृष्ण कॉर्नर में सुंदर ग्लो आ सकता है। पालने के पीछे या बैकड्राॅप के चारों ओर छोटी LED लाइट्स लगाई जा सकती हैं। पारंपरिक लुक के लिए दोनों ओर छोटे दीये भी रखे जा सकते हैं। घर की सजावट में लाइट्स और दीया का इस्तेमाल इस साल की जन्माष्टमी डेकोर आइडियाज में भी प्रमुखता से सुझाया जा रहा है। 

ध्यान रखने वाली बातें

अगर दीये इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें कपड़े, फूलों और अन्य ज्वलनशील सजावट से पर्याप्त दूरी पर रखें। छोटे बच्चों की पहुंच से भी दीये और बिजली के तार दूर रखना बेहतर है।
बहुत तेज या रंग बदलने वाली लाइट्स की जगह वार्म व्हाइट लाइट चुनने से पूजा स्थल में शांत और पारंपरिक माहौल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाएं कान्हा का पालना - फोटो : AI
क्या मटकी और बांसुरी से कृष्ण पालने को यूनिक लुक दिया जा सकता है?

कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े सजावटी तत्व जैसे मटकी, माखन-मिश्री की थीम और बांसुरी पालने की सजावट को खास बना सकते हैं। मटकी को पालने के आसपास सजावट के हिस्से के रूप में रखा जा सकता है और छोटी बांसुरी को बाल गोपाल के पास सजाया जा सकता है। मटकी और हांडी को कृष्ण थीम वाले होम डेकोर में शामिल करना भी एक लोकप्रिय तरीका है। 

सवाल: छोटी जगह में कौन-सा कृष्ण झूले की सजावट कैसे करें?

अगर घर में जगह कम है तो बड़ा बैकड्राॅप बनाने के बजाय छोटा पालना, दो फूलों की मालाएं, एक-दो मोरपंख और फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें। कम सामान में बनाया गया यह सेटअप छोटे फ्लैट या अपार्टमेंट के लिए भी सुंदर दिख सकता है। बजट बचाने के लिए घर में मौजूद दुपट्टे को बैकड्राॅप की तरह, पुरानी फेयरी लाइट्स को लाइटिंग के लिए और छोटे डेकोरेटिव पाॅट या आर्टिफिशियल फूलों को साइड डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें