Balcony Se Kabutar Kaise Bhagaye: घरों की बालकनी और छतों पर कबूतरों का जमावड़ा आजकल लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक कबूतरों की मौजूदगी न सिर्फ गंदगी फैलाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा मानी जाती है।
कबूतरों की बीट से एलर्जी, सांस की समस्या और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। खासकर अपार्टमेंट्स और फ्लैट्स में रहने वाले लोग इस समस्या से ज्यादा परेशान हैं। इसकी वजह से लोग रात-रात भर सो तक नहीं पाते।
ऐसे में लोग केमिकल्स का इस्तेमाल किए बिना, आसान और घरेलू उपायों से कबूतरों को भगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी कबूतरों के आतंक से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
नीम का तेल और पानी का स्प्रे
1. नीम का तेल और पानी का स्प्रे
नीम के तेल की तेज गंध कबूतरों को पसंद नहीं आती।
एक लीटर पानी में 10–15 बूंद नीम का तेल मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें।
इसे बालकनी की रेलिंग, कोनों, गमलों और एसी के आउटर यूनिट के आसपास रोजाना छिड़कें।
कुछ ही दिनों में कबूतर वहां बैठना छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पुरानी CD या चमकदार फॉयल लटकाएं
- फोटो : Adobe Stock
2. पुरानी CD या चमकदार फॉयल लटकाएं
कबूतर तेज रोशनी और चमक से डरते हैं।
बालकनी में पुरानी CD, एल्यूमिनियम फॉयल या चमकदार टेप धागे से लटका दें।
हवा के साथ हिलने और चमकने से कबूतर असहज महसूस करते हैं और दूर रहते हैं।
4 of 6
कपूर और लौंग का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
3. कपूर और लौंग का इस्तेमाल
कपूर और लौंग की गंध कबूतरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती।
छोटे-छोटे कपड़े के थैले में कपूर और लौंग डालकर बालकनी के कोनों में रख दें।
इससे कबूतर पास नहीं आते और धीरे-धीरे वहां से चले जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सिरका और काली मिर्च का घोल
- फोटो : Adobe stock
4. सिरका और काली मिर्च का घोल
एक कप पानी में दो चम्मच सिरका और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर घोल बना लें।
इसे बालकनी के फर्श और रेलिंग पर स्प्रे करें।
इसकी तेज गंध कबूतरों को दूर भगाने में मदद करती है।