How To Choose Sweetest Watermelon: मौसमी फलों का स्वाद तो हर कोई लेना चाहता है लेकिन अक्सर लोग कच्चे, बेस्वाद या खराब फल घर ले आते हैं। इसका कारण होता है फल खरीदते समय उसकी ताजगी या मिठास की पहचान न कर पाना। गर्मियों के मौसम में तरबूज बाजारों में बिकना शुरू हो जाता है। तरबूज सेहत के लिहाज से अच्छा होता ही है, साथ ही स्वाद में भी मीठा और कई लोगों का पसंदीदा होता है। ऊपर से हरा दिखने वाला तरबूज अंदर से लाल होता है। पर अक्सर तरबूज काटने पर स्वाद में फीका निकल जाता है। इस तरह के तरबूज में कोई स्वाद नहीं होता और पैसों बर्बाद हो जाते हैं।
आजकल केमिकल की मदद से फल तैयार किए जा रहे हैं जो बेस्वाद होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। तरबूज खरीदते समय सारे एक जैसे लगते हैं, अब इसमें से अंदर से मीठा कौन सा है और कौन सा फीका है, ये कैसे पहचाना जाए। केमिकल वाले तरबूज और प्राकृतिक तरबूज में क्या अंतर होता है? इनका अंतर पहचानना या मीठे तरबूज की पहचान करने के लिए कुछ सरल से टिप्स हैं, जिनको अपना लिया तो आपका लाया तरबूज मीठा ही निकलेगा।