भारत विश्व के 10 प्रमुख कॉफी उत्पादक देशों में शामिल है।
भारत विश्व के 10 प्रमुख कॉफी उत्पादक देशों में शामिल है। साल 2014-2015 में भारत में 3.27 लाख मेट्रिक टन कॉफी का उत्पादन हुआ था। भारत में अरबिका और रोबस्ता दो दतरह की कॉफी होती हैं। भारत के कुल कॉफी उत्पादन में से 71 फीसदी कर्नाटक में होता है। भारत से तुर्की, जर्मनी, बेल्जियम, रूस और ऑस्ट्रेलिया में कॉफी का निर्यात किया जाता है। भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र पद्रेश और ओडिशा में सबसे ज्यादा कॉफी का उत्पादन होता है। त्रिपुरा, नागालैंड और असम में भी कॉफी का उत्पादन होता है।