Home Remedy To Get Rid of Lizards: अभी होली आने वाली है और मार्च का महीना चल रहा है, लेकिन अभी से दिन में पड़ने वाले तेज धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी है। इस मौसम में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। ये मौसम अपने साथ साथ एक बड़ी परेशानी लेकर आता है, जिससे हर कोई दुखी हो जाता है।
हम बात कर रहे हैं छिपकलियों की। गर्मी का मौसम आते ही छिपकलियां कोने कोने से निकल कर घर भर में घूमने लगती हैं। ज्यादातर लोग छिपकली को देखते ही इतना डर जाते हैं कि उनकी चीख निकल जाती है। ऐसे में यदि आप इन छिपकलियों को बिना मारे घर से बाहर भगाना चाहते हैं, तो अपने घर के कोने में खास तरह के पौधे लगाएं। इन पौधों को वजह से छिपकली आपके घर में घुसने से भी डरेगी।