हम अपने चेहरे का हर संभव ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। तरह-तरह की मंहगी क्रीम, घरेलू नुस्खे लेकिन इन सब के चक्कर में हम अपने गर्दन और कुहनी को भूल जाते हैं। सूरज की तपती गर्मी, प्रदूषण, बढ़ती उम्र और गंदगी की मार झेलती गर्दन इन सब के प्रभाव के कारण काली पड़ने लगती है। इसलिए हम आपको गर्दन और कुहनी को गोरा बनाने के कुछ आसान घरेलू टिप्स बताते हैं जिनके इस्तेमाल से आप पा सकते हैं खूबसूरत गर्दन और कोहनी।
Trending Videos
विज्ञापन
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
2 of 9
नींबू का रस
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होने के कारण हम उसे प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट कहते हैं। नींबू विटामिन सी का सबसे बड़ा स्त्रोत भी माना जाता है। हम सभी जानते है कि त्वचा निखार के लिए विटामिन सी और ई सबसे उपयुक्त पदार्थ है। गर्दन और कुहनी के काले हिस्से पर नींबू का रस लगाने से काफी हद तक वो गोरा होने लगता है।
विज्ञापन
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
3 of 9
संतरे का छिलका
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। संतरे के छिलके को गर्दन और कुहनी से काले दाग मिटाने और उनमे निखार लाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
4 of 9
बेसन
बेसन का उपयोग आप नेचुरल स्क्रब के रूप में कर सकते है। बेसन सुस्त और बेजान पड़ी त्वचा में जान डाल कर उसको ताजगी का अहसास दिलाने और मृत कोशिकाओं को हटाने का काम प्राकृतिक रूप से करता है। काली कुहनी और गर्दन को बेसन से रगड़ने से त्वचा निखरने लगती है।
विज्ञापन
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
5 of 9
जई
जई गर्दन और कोहनी की त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए काफी लाभकारी है। जई के साथ दूध मिलाकर आप एक ऐसा पैक बना सकते है जो आसानी से और प्रभावी ढंग से गर्दन और कुहनी के काले धब्बे को दूर कर सकता है।
विज्ञापन
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
6 of 9
आलू का रस
आलू प्राकृतिक रूप से त्वचा को निखारने और उसमें सफेदी लाने के लिए जाना जाता है। आलू में केटाकोलिस नामक एक एंजाइम होता है जो त्वचा को ठंडक देकर जल्द से जल्द काले धब्बो से राहत दिलाता है।
विज्ञापन
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
7 of 9
पपीता और स्ट्राबेरी
पपीते और स्ट्रॉबेरी गर्दन की त्वचा के उपचार के लिए अच्छे फल साबित हो सकते है। स्ट्रॉबेरी में मृत कोशिकाओं को मिटाने के सारे गुण होते है और पपीते में एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम होते है जो स्क्रब के रूप में अच्छा प्रभाव दिखा सकते है। गर्दन और कुहनी पर पड़े किसी भी तरह के निशान व काले दाग को हल्का करने के लिए ये उपयुक्त घरेलू उपचार है।
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
8 of 9
खीरा
गर्मी के दिनों में जल रही त्वचा को शांत कर गर्मी से राहत दिलाने में खीरा सबसे लाभकारी है। खीरा त्वचा की मरम्मत करने और मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए घरेलू उपचारों में सबसे अच्छा है। यह काली गर्दन और कुहनी को साफ कर उसमे चमक लाने का काम भी बखूबी करता है।
शर्मींदगी का कारण बनते हैं काली कोहनी और गर्दन, ऐसे पाएं निजात
9 of 9
केला
केला स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है पर केले और जैतून का मिलन आपको चमकती त्वचा प्रदान कर सकता है क्योंकि दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में होते है। इनके नियमित इस्तेमाल से काली गर्दन और काली कुहनी को गोरा किया जा सकता है।