हर किसी की चाह होती है कि उसकी स्किन बेदाग और दमकती हुई हो। इसके लिए लड़कियां तमाम ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा भी लेती हैं, मगर इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में आप अपनी किचन में मौजूद नमक का इस्तेमाल कर अपनी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे।
आप सोच रहे होंगे कि भला नमक का इस्तेमाल निखार पाने के लिए कैसे किया जा सकता है तो हैरान मत होइए सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं और भी बहुत काम का है नमक। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे आप अपनी ब्यूटी को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
2 of 5
salt skin
गर्मियों के इस मौसम में आपका ग्लो गायब हो गया होगा। इस मौसम में स्किन बहुत जल्दी डैड पड़ जाती है। ऐसे में आप नमक का इस्तेंमाल स्किन से डैड सेल्स को निकालने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको नमक, ऑलिव ऑयल, लेवेंडर ऑयल, बादाम तेल मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करना है। कुछ ही मिनटों में इसका असर आपके चेहरा पर साफ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
teeth
सिर्फ स्किन ही नहीं आप अपने दांतों को चमकाने के लिए भी नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच नमक में 2 चम्मच बेकिंग पाऊडर को मिलाना है। अब इसमें टुथब्रश को हल्का से डुबो लें और अपने दांतों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे आपके दातों का पीलापन छू मंतर हो जाएगा।
4 of 5
teeth
मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए या फिर सांसों की बदबू को दूर करने के लिए आप नमक के पानी से कुल्ला करें। कुछ दिनों तक एेसे करते रहे। धीरे धीरे आपके मुंह की बदबू दूर होने लगेगी।
अपने नाखूनों को भी करे पैंपर। इसके लिए 1 चम्मच नमक,1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप गुनगुना पानी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपके नाखून चमकने लगेंगे।