फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर को चमकाने में बहुत काम आता है नींबू, इस्तेमाल करने का तरीका भी जान लें

Thu, 07 Jun 2018 09:00 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
lemon
गर्मियों में नींबू का सेवन करना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। नींबू पीने के बाद उसके छिलको को हम फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इन्ही छिलको की मदद से आप अपनी घर को चमका सकते हैं। नींबू के छिलको में नैचुरल ब्लीच होती है जो चीजों को चमकाने का काम करती है। आइए जानते हैं घर को चमकाने के लिए कैसे नींबू का इस्तेमाल करें...
विज्ञापन

2 of 7
sink clean
रसोई घर में जो सिंक आपकी सामान फंसने से सड़ जाती है उसे भी आप पल भर में नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए नींबू और नमक का एक गाढा़ पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट से सिंक को साफ करें। एेसा करने से सिंक चमकने लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
dustbin lemon
कूड़े के डब्बे की स्मैल को दूर करने के लिए भी आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कूड़े के डब्बे में रस निचोड़ लें। अब थोड़ी देर के लिए एेसा ही छोड़ दें। कुछ देर के बाद डब्बे को साफ पानी से धो लें। एेसा करने से बदबूल दूर हो जाएगी। 

4 of 7
microwave lemon
आपकी रसोई में रखें माइक्रोवेव पर जो गंदगी जमी है उसे आप महंगे क्लीनर के बजाय नींबू का इस्तेमाल कर साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बरतन में पानी लेना है उसमें नींबू नीचोड़ लें। इसमें नींबू के छिलके भी डाल दें। अब इसे माइक्रोवेव में करीब 5 मिनट के लिए गर्म होने के लिए रख दें। इसके 5 मिनट बाद बरतन को बाहर निकालें और माइक्रोवेव को टॉवल से साफ कर लें। 
विज्ञापन

5 of 7
stains
कपड़ों से दाग हटाने के लिए भी आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप नींबू के टुकड़े को दाग पर रगड़े और फिर इसे धोकर धूप में सूखा लें। दाग गायब हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
stains
घर में शीशे के दरवाजे, खिड़कियों के शीशे, और कार के शीशों को साफ करने के लिए भी आप नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lemon fertilizer
आप चाहे तो अपने पौधों में नींबू के छिलकों को खाद की तरह इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए नींबू के छिलकों को पानी के साथ पीसकर पौधों में डालें,यह पानी पौष्टिक खाद का काम करेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें