फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद बालों से हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, जल्द दिखेगा असर

Sat, 18 Nov 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 4
घरेलू नुस्खा
सफेद बाल ऐसी समस्या है जिससे कम उम्र के लड़के और लड़कियां भी जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से वो बाजार में आने वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं जिनके दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आप ये घरेलू नुस्खा अपनाकर अपने बालों के रंग को चुटकियों में काला कर सकते हैं। 

पढे़ं- काली मिर्च के इस नुस्खे से दूर भगाएं सिर का दर्द, उपाय यहां का नहीं चीन का है
विज्ञापन

2 of 4
hair cut
बालों का रंग सफेद मेलानिन नाम के उत्पाद के कम होने या फिर बंद होने से होता है। ऐसा उम्र बढ़ने, हार्मोनल बदलाव, तनाव, प्रदूषण या फिर पोषण की कमी की वजह से हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप घरेलू चीजों से अपने बालों को काला कर सकते हैं।

पढे़ं- रोजाना सोने से पहले पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद से जल्द मिल सकता है छुटकारा 
विज्ञापन

3 of 4
घरेलू नुस्खा
बनाने की विधि-
इसके लिए सबसे पहले नारियल के दूध से तेल निकालने के लिए एक बर्तन में पानी को गर्म करें। दो नारियल घिसे और उसे पानी में डाल दें। अब पानी को निचोड़ लें और फिर से उबालें। ऐसा करने पर आपको इसका तेल मिल जाएगा। 

पढे़ं- हिचकी दूर करने का रामबाण इलाज है पुदीना, जानें 5 बड़े फायदे
विज्ञापन

4 of 4
घरेलू नुस्खा
अब इसमें एलोवेरा और आंवला जूस मिलाएं। इन दोनों में विटामिन होते हैं जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं। इन दोनों चीजों को तेल में डालकर उबालें। ध्यान रहे कि इस मिश्रण को न तो ज्यादा उबाले और न ही कम। मिश्रण बनने के बाद उसे कम से कम 10 से 12 दिन तक धूप में रखें। आपका मिश्रण तैयार है इसे आप बालों की जड़ों में लगाकर मालिश करें और फिर कंघी करें। ऐसा करने से ये मिश्रण पोर्स तक अच्छी तरह से पहुंच जाएगा और बाल काले होने लगेंगे। 

पढे़ं- इन 4 चीजों के साथ भूल कर भी न खाएं शहद, पड़ सकते हैं बीमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें