फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोमैटो केचअप से चमकाएं बर्तन, घर की भी होगी सफाई

Thu, 24 Aug 2017 09:56 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
घरेलू नुस्खे
पकौड़ी का स्वाद हो या फिर गरम गरम पराठे पर टोमैटो केचअप लगाकर खाने का मजा शायद ही किसी और चीज में आता है। ये न केवल आपके स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है बल्कि बच्चों और बड़ों दोनों का ही फेवरेट होता है लेकिन क्या आप जानते हैं स्वाद के साथ-साथ ये आपके घर की सफाई में भी कारगर है। 

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर घर के किन चीजों की साफ सफाई इससे कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
घरेलू नुस्खे
कॉपर को चमकाता है
कॉपर से बनी चीजें घर की रौनक बढ़ाती है साथ ही किचन में भी इनसे बने बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि समय के साथ कॉपर बर्तनों में कालापन आ जाता है। इन्हें साफ करने के लिए पहले बर्तनों में कम से कम 20 मिनट तक केचअप लगाकर छोड़ दें उसके बाद गरम पानी में सूती कपड़ा भिगोकर साफ करें। 

पढ़ें- उम्र के असर को बेअसर कर देगा आलूबुखारे का ये नुस्खा
 
विज्ञापन

3 of 6
घरेलू नुस्खे
ब्रास 
पूजा में इस्तेमाल होना वाला दीपक हो या फिर दरवाजों पर लगे हैंडल दोनों में भी ब्रास का इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों को टोमैटो केचअप आसानी से साफ कर देता है।

4 of 6
घरेलू नुस्खे
सिल्वर की चमक को बनाने रखने में मददगार
ज्यादातर घरों में सिल्वर पैन का ही इस्तेमाल होता है। हवा के संपर्क में आने से जल्दी गंदा हो जाता है और विनेगर से सफाई करने पर उसकी चमक चली जाती है। इस धोने से कुछ समय पहले टोमैटो केचअप लगाए उसके 5 मिनट बाद हल्के हाथों से किसी मुलायम कपड़े से पोछें। ऐसा करने से उसकी चमक बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
घरेलू नुस्खे
जंग को करेगा साफ
अक्सर घर में कुछ चीजें ऐसी होती है जिनमें एक समय के बाद जंग लगने लगती है ऐसे में टोमैटो केचअप उसे आसानी से साफ कर देता है। जंग वाली जगह पर कैचअप लगाए और कुछ समय तक रगड़े।ऐसा करने पर जंग हट जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घरेलू नुस्खे
बगीचे के टूल्स को करें साफ
बगीचे में पेड़ों की कटिंग करने के लिए जिन औजारों का इस्तेमाल किया जाता है वो एक समय के बाद भद्दे दिखने लगते है। उन पर रातभर केचअप लगाकर रखें और सुबह पानी से अच्छी तरह से धो लें। आपके टूल्स पहले की तरह नए दिखने लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें