गर्मियों के मौसम में लोग पसीने की बदबू को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई बार पसीने की दुर्गंध की वजह से उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे वर्कआउट, स्ट्रेस, आहार-विहार और आनुवांशिक हार्मोन असंतुलन। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे आप अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करके इससे छुटकारा पा सकते हैं...
विज्ञापन
2 of 4
drinking milk
शरीर से आने वाली बदबू से राहत पाने के लिए खाने की इन चीजों को करें एवॉइड...
दूध
दूध पीना ज्यादातर सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इसमें कोलीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में बदबू बनाने का काम करता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में दूध कम पीना चाहिए। आप चाहे तो दूध की जगह दही का सेवन कर सकते हैं। प्याज और लहसून
गर्मियों में प्याज और लहसून का सेवन भी कम से कम करना चाहिए। इसके सेवन से भी बदबू आती है। इनकी जगह दालचीनी या इलायची का सेवन करें। अल्कोहल
शरीर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए शराब का सेवन भी कम से कम करें। इसके सेवन से शरीर से गंदी बदबू आती है। इसकी जगह नींबू पानी का सेवन करें। कॉफी
इस मौसम में कॉफी ज्यादा कॉफी को एवॉइड करें। इसे पीने से भी शरीर में से गंदी बदबू आने लगती है। पसीने की बदबू कम करने के लिए कॉफी की जगह पर ग्रीन टी पीएं।
विज्ञापन
3 of 4
rose water
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे
आलू का जादू
शरीर के जिस हिस्से से आपको पसीना आता है उन जगहों पर आलू के स्लाइस को रगड़कर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। फिटकरी और पुदीना
नहाने के पानी में आधे घंटे पहले फिटकरी और पुदीने की पत्तियों को डालकर रख दें। इस पानी से स्नान करने से शरीर में ठंडक और ताजगी का अहसास होता है और पसीने समस्या से छुटकारा मिलता है। इत्र और गुलाब जल
आप चाहे तो नहाने के पानी में इत्र और गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं। इससे पूरा दिन आपके शरीर में ताजगी और ठंडक बनी रहेगी। यह पसीने की बदबू को आने से रोकता है।
बर्फ का करें इस्तेमाल
शरीर के जिन हिस्सों से आपको ज्यादा दुर्गंध आने की समस्या हो, घर से बाहर निकलने के कुछ समय पहले उन जगहों पर बर्फ लगाएं। इससे ज्यादा पसीना नहीं आएगा। इन कपड़ों का करें चयन
गर्मी के मौसम में सिंथेटिक कपड़ों को पहनना एवॉइड करें। पहनने के लिए सूती कपड़ों का चयन करें। ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर से चिपके हुए न हों, क्योंकि तंग कपड़ों में ज्यादा पसीना आता है। तंद कपड़ों से हवा पास नहीं हो पाती, जिस वजह से दुर्गंध आती है। बेकिंग सोडा
पसीने की बदबू को रोकने में बेकिंग सोडा बहुत मदद करता है।इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी और नींबू रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अंडर आर्म्स में 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें।