आजकल बढ़ी हुई दाढ़ी और मूंछ काफी ट्रेंड में है | जिसे देखो वह भरवा दाढ़ी रखना चाहता है, लेकिन कोई नहीं चाहता कि उसकी दाढ़ी या मूंछ के बाल कभी सफेद हो। अगर किसी की दाढ़ी में सफ़ेद बाल आने लग जाए तो वह बहुत ही परेशान होने लगता है| आपकी इस परेशानी को कम करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपकी दाढ़ी के बाल काले और घने हो जाएंगे|
विज्ञापन
2 of 4
flax seed
-गाय के दूध से बने मक्खन से रोजाना अपने दाढ़ी और मूंछ के बालों की रोजाना मालिश करने से उनका कालापन बना रहता है।
-अपनी डाइट में अलसी को शामिल करें। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होता है। रोजाना एक चम्मच अलसी खाने से आपकी दाढ़ी का कालापन बना रहता है।
विज्ञापन
3 of 4
Cinnamon
दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोकर साफ कर ले। इस पेस्ट को कुछ दिनों तक लगातार लगाएं। ऐसा करने से आपकी दाढ़ी घनी होगी और साथ ही बाल भी काले हो जायेंगे।
सरसो की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार करें और इसमें आंवले का तेल मिलाये। तैयार पेस्ट से अपने चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के तुरंत बाद मुंह न धोए। मसाज करके 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे और उसके बाद ठंडे पानी से धो ले। इसे कुछ समय तक एक दिन छोड़कर करते रहे। आपको कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।