अक्सर लड़कियां अपने चेहरे के अनचाहे बालों को लेकर बहुत परेशान होती हैं। ये अच्छे खासे चेहरे की रौनक बिगाड़ने का काम करते हैं। इनसे निजात पाने के लिए न जाने किन किन ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन इनके दुष्परिणाम भी होते हैं। चेहरे पर बाल होने के कई कारण होते हैं जैसे स्ट्रेस, पीसीओडी और हाई टेस्टोस्टेरोन। अगर आप भी अपने चेहरे पर बालों के होने से परेगान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कैसे आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर इन चीजों से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
curd with honey
चीनी और शहद
अपने चेहरे पर चीनी के साथ शहद मिलाकर लगाएं। सूखने पर इसे स्क्रब करते हुए साफ कर दें। धीरे धीरे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन इसे शरीर के सेंसटिव हिस्सों में प्रयोग करने से बचें।
विज्ञापन
3 of 5
potato
पीली दाल और आलू
एक कप पीली दाल में एक आलू को मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें। इसे एक महीने तक प्रयोग करें, फायदा होगा।
4 of 5
Lemon Facewash
नींबू और शहद
नींबू के रस के साथ शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट लगाने के बाद इसे स्क्रब करते हुए साफ कर दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो दें।
हल्दी और उड़द की दाल
सबसे पहले उड़द की दाल का पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी और जरूरतभर का पानी मिक्स करें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगा कर कुछ देर सूखने दें और फिर स्क्रब करते हुए चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें।