कई बार चलते-चलते हमारा पैर मुड़ जाता है जिस वजह से उसमें मोच या सूजन आ जाती है। ऐसे में पैरों में बहुत दर्द होने लगता और दवाइयों से जल्दी आराम नहीं मिलता। लेकिन इससे निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
हल्दी का ये नुस्खा छूमंतर करेगा पैरों की सूजन, आजमा कर देखें
2 of 6
सूजन
- सूजन से छुटकारा पाने के लिए उस हिस्से पर बर्फ की सिकाई करें। इसके लिए एक कपड़े पर बर्फ के कुछ टुकड़े बांध लें और दर्द वाली जगह लगाएं। सूजन पर सीधे बर्फ लगाने से बचें।
विज्ञापन
हल्दी का ये नुस्खा छूमंतर करेगा पैरों की सूजन, आजमा कर देखें
3 of 6
सूजन
- जब आप बैठे हो या लेटे हो तो तकिए के सहारे सूजे हुए अंग को ऊपर रखें। ये नुस्खा सूजन वाली जगह पर खून जमा नहीं होने देता और रक्त संचार को भी बढ़ाता है।
हल्दी का ये नुस्खा छूमंतर करेगा पैरों की सूजन, आजमा कर देखें
4 of 6
सूजन
- हल्दी आपको सूजन और इससे होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में असरदार है। इसके लिए दो चम्मच हल्दी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और सूजन वाली जगह लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। हर रोज दो से तीन बार ऐसा करने से आपको दर्द और सूजन से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
हल्दी का ये नुस्खा छूमंतर करेगा पैरों की सूजन, आजमा कर देखें
5 of 6
सूजन
- पैरों में सूजन होने पर गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालें और बीस मिनट के लिए उसमें पैर डालकर रखें। अगर कंधों या शरीर के दूसरे अंगों पर सूजन है तो पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से आराम मिलेगा।
हल्दी का ये नुस्खा छूमंतर करेगा पैरों की सूजन, आजमा कर देखें
6 of 6
सूजन
- सूजन वाली जगह पर गुनगुने तेल से मालिश करने पर आराम मिलता है। इसके लिए आप सरसों या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म तेल की मालिश से रक्त संचार बढ़ता है। लेकिन अगर इससे आपका दर्द बढ़ जाए तो मालिश ना करें।