फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूतों से आती है बदबू? आजमाएं ये आसान से नुस्खे

Thu, 26 Jan 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
क्या आप भी अपने जूतों की बदबू से परेशान हैं? क्या जूतों की बदबू की वजह से आपसे भी लोग दूर-दूर रहने लगे हैं? अगर इसका जवाब हां में है तो परेशान होने की जरुरत नहीं। आज हम आपको ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करके जूतों की बदबू से निजात पा सकते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
संतरे या नींबू के छिलके-
ताजा संतरे,नींबू या मौसमी के छिलकों को रातभर के लिए जूतों में रखकर छोड़ दें। जब जूतों का इस्तेमाल करना हो तब इन्हें निकाल दें। जूतों से गंध दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
बेकिंग सोडा-
बेकिंग सोडा भी जूतों की बदबू दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए रात में आप बेकिंग सोडा को जूतों में अच्छे से डालकर रख दें। सुबह जूतों को झाड़कर आप इस्तेमाल में ला सकते हैं। बेकिंग सोडा जूतों में मौजूद बैक्टीरिया को दूर करता है। साथ ही जूतों में मौजूद नमी को भी सोखता है।

4 of 5
बेबी पाउडर-
आप बेकिंग पाउडर की जगह बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद सुगंध आपके जूतों के दुर्गंध को दूर करने में सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Getty Images
टी बैग्स-
ब्लैक टी-बैग्स में टैनिन पाया जाता है जो बैक्टीरिया के खात्मे के लिए काफी कारगर होता है। इसको इस्तेमाल में लाने के लिए इसे गर्म पानी में डालें फिर इसे ठंडा होने दें। इसे 1 घंटे के लिए जूतों में डालकर छोड़ दें। 1 घंटे के बाद जूतों में मौजूद पानी को पोछ दें। बदबू गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें