मुंहासे हर किसी को परेशान करते हैं और इसके इलाज के लिए क्या-क्या ट्राई नहीं करते। तो हम आपको बताते हैं कि टूथपेस्ट से भी मुंहासों का इलाज संभव है।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : getty images
बर्फ मुंहासों की सूजन को कम करता है। बर्फ से खून का दौरा तेज होता है जिससे त्वचा में कसावट आती है मौजूद गंदगी और तेल साफ हो जाती है। किसी पतले कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लेकर उसे मुंहासों पर लगाएं।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : getty images
नींबू में मौजूद विटामिन सी मुंहासों को जल्दी सूखने में मदद करता है। रात में सोने से पहले नींबू के रस में सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।
4 of 9
- फोटो : getty images
मुंहासों के इलाज में टूथपेस्ट भी बहुत कारगार उपाय है। लेकिन इसके लिए साधारण टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। जेल वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से बचें। बर्फ को मुंहासों पर रखें, आधे घंटे के लिए टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : getty images
स्टीम लेने से भी चेहरे के मुंहासे खत्म होते हैं। जब चेहरे पर भाप ली जाती है तो रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे मौजूद गंदगी और तेल साफ हो जाते हैं। इतना ही नहीं पोर्स में मौजूद बैक्टीरिया भी स्टीम लेने से खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : getty images
लहसुन एक एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल एजेंट है। लहसुन में मौजूद सल्फर भी मुंहासों को जल्दी ठीक करने के लिए उपयोगी है। लहसुन की कली को दो टुकड़ों में काटकर मुंहासों पर रगड़ें और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरा धो लें।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : getty images
बेकिंग सोडा चेहरे का अतिरिक्त तेल, गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। नींबू के रस के साथ बेकिंग पाउडर को मिलाएं। इस मिश्रण को मुंहासों पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें। इसे लगाने से जलन महसूस हो सकती है इसलिए इसे बहुत देर तक ना रखें।
8 of 9
- फोटो : getty images
खीरा में मौजूद पोटेशियम के कारण खीरा लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। खीरा में विटामिन ए, ई और सी भी मौजूद होते हैं। खीरे को पीसकर, उसे चेहरे पर लेप की तरह लगाएं। तकरीबन 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे के पोर्स की सफाई होगी साथ ही त्वचा के बैक्टीरिया भी खत्म होंगे।
पपीता, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए से भरपूर है। पपीते में मौजूद एंजाइम चेहरे पर मौजूद मुंहासों की सूजन को कम करता हैं। पपीते को क्रश करके चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं और तकरीबन 15 मिनट बाद चेहरा धो दें।