फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजे सिर पर बाल उगा सकता है ये तिब्बती नुस्खा, ये है इस्तेमाल करने का सही तरीका

Thu, 31 May 2018 10:06 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कम उम्र में ही बाल झड़ने या गंजेपन की परेशानी से जूझ रहे लोगों को लिए तिब्बत का ये आसान सा आर्युवेदिक इलाज फायदेमंद हो सकता है। तिब्बती लोग भी अपने बालों को घना और काला करने के लिए इस खास नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अगर आप बाल घने करने के लिए कई तेल और दवा खाकर देख चुके हैं तो इसे भी आजमा कर देखिए। जानिए इस नुस्खे को बनाने का तरीका ताकि आप भी झड़ते बालों या गंजेपन के चलते शर्मिंदा होने से बचे रह सकें।
विज्ञापन

3 of 5
इसके लिए आपको कुछ जड़ी बूटियों की जरूरत होगी जो थोक बाजार में पंसारी की दुकान पर आराम से मिल जाएंगे। सबसे पहले अमरबेल, आंवला और शिकाकाई तथा रीठा को 25 25 ग्राम बराबर मात्रा में खरीद कर ले आएं। पंसारी से ही आपको रतनजोत मिल जाएगा। आमतौर पर रतनजोत जले के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

4 of 5
इन चारों को धोकर सुखा लें और बारीक पीस लें। पीसने के लिए मिक्सी का प्रयोग न करें, सिलबट्टे पर पीस लें। अब इस चूरन में सरसों का तेल मिलाकर रख लें। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि इस तेल का रंग लाल हो गया है। अब ये तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है। 

अगली स्लाइड में जानें इसे कैसे इस्तेमाल करना है- 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर तीन दिन में रात को सोने से पहले इस तेल की अच्छे से मालिश करें और एक कपड़ा सिर पर बांधकर लेट जाएं। अगले दिन सुबह सिर को अच्छे और माइल्ड शैंपू से धो लें। हो सकता है कि कुछ घंटों के लिए आपके सिर पर तेल की लाली दिखाई दे, इसके लिए जब भी संभव हो रात को ही तेल लगाएं।

चंद दिनों में नियमित मालिश से आपको फर्क दिखाई देगा और बालों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें