अक्सर आपने लोगों को चश्मा लगाए हुए देखा होगा लेकिन आपकी नजर उनके चश्में के खूबसूरत फ्रेम की जगह चश्में के निशान पर टिक जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि चश्में का निशान देखने में इतना खराब होता है कि वो आपके फेस के लुक को पूरी तरह से खराब कर देता है। जिस वजह से कोई चाहे या न चाहे उसकी नजर आपके चश्में के निशान पर ही जाकर अटक जाती है।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिन्हें अपनाकर चश्में का निशान जल्दी ही चला जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
घरेलू नुस्खे
खीरा
चेहरे के दाग धब्बों से मुक्ति दिलाने के लिए खीरा काफी फायदेमंद होता है। खीरे के एक स्लाइस को काटकर निशान पर रखें और हल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा करने पर चश्में का निशान धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- इन चीजों में सबसे ज्यादा समय बर्बाद करती हैं लड़कियां, आप नहीं जानते होंगे
विज्ञापन
3 of 5
घरेलू नुस्खे
नींबू का रस
खीरे की तरह की नींबू का रस भी चश्मे के निशान को आसानी से साफ कर देता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा को निखारता है और निशान को भी साफ कर देता है।
4 of 5
घरेलू नुस्खे
बादाम का तेल
बादाम का तेल न केवल चश्में के निशान को साफ करता है बल्कि नाक पर पड़े काले धब्बों को भी साफ करता है।