अगर आप भी जिम में घंटों कसरत करते हैं, तरह-तरह के वेट लॉस पैकेज लेते हैं या फिर डाइटिंग के चक्कर में अपनी भूख मारते रहते हैं। बावजूद इसके आप अपना मोटापा कम नहीं कर पा रहे हैं तो घबराइएं मत अब बिना जेब ढीली किए करौंदे के इस गजब के नुस्खे के साथ बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाएं ।
पढ़ें- सांस की बदबू दूर होने के साथ मोती जैसे चमकेंगे दांत, इस जादुई नुस्खे को आजमाकर तो देखिए
विज्ञापन
2 of 5
करौंदे का जूस
करौंदे का जूस वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है। करौंदा विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा ये एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है।इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और फैट्स कम करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
3 of 5
टमाटर-दही का शेक
एक कप टमाटर के जूस में एक कप दही (फैट फ्री), आधा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा अदरक, काली मिर्च व स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड कर लें। रोज एक ग्लास इस शेक को पीने से आपका वजन तेजी से गिरेगा।
4 of 5
लौकी
लौकी में काफी मात्रा में पानी और रेशे पाए जाते हैं। 100 ग्राम लौकी के जूस में केवल 12 कैलोरी ही होती है। इसे अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करने से वजन तो कम होगा ही साथ में आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।
सेब का सिरका
सेब के सिरके की मदद से आसानी से वजन कम किया जा सकता है। इसे पानी के साथ मिलाकर हर रोज सुबह लें। सिरके से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है जो वजन कम करने में सहायक होता है।