फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को अपनाकर कॉकरोच घर से हो जाएंगे नौ दो ग्यारह

Thu, 10 Aug 2017 09:48 AM IST
amarujala.com presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
घरेलू नुस्खे
कॉकरोच देखने में जितने गंदे होते हैं उतना ही मुश्किल उनसे निजात पाना होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि घर में कॉकरोचों का डेरा ऐसा जम जाता है कि लोग हाथ में हिट लिए एकदम मुस्तैद रहते हैं कि जैसे ही कॉकरोच दिखे उस पर अटैक कर दें। लेकिन अगर आप अपने हजारों रुपये कॉकरोचों को भगाने पर खर्च कर चुके हैं तो ये तरीका आपको कॉकरोचों के आंतक से छुटकारा दिला सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
घरेलू नुस्खे
घर में लगाएं तेजपत्ता
तेजपत्ता एक ऐसा मसाला है जो हर किचन में आसानी से मिल जाएगा। अगर आप इन तेजपत्तों को मसलकर इनका चूरा बनाएंगी और घर के कोनों में डाल देंगी तो इसकी महक से कॉकरोच घर से बाहर भाग जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
घरेलू नुस्खे
लौंग को कोनों में डालें
सर्दी जुखाम में काढ़ा बनाते वक्त हो या फिर पुलाव में फ्लेवर लाने के लिए लौंग का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। लेकिन यही लौंग कॉकरोचों को निजात भी दिला सकती है। कुछ लौंग के टुकड़े घर के कोनों में डाल दें। इसकी महक से कॉकरोच घर में नहीं आएंगे और अगर हैं तो वो भी घर से नौ दो ग्यारह हो जाएंगे। 

4 of 5
घरेलू नुस्खे
अंडे का छिल्का
अगर आप अंडे खाते हैं और उसके छिलके को फेंक देते हैं तो अब यही छिलके कॉकरोचों को भगाने में आपकी मदद करेंगे। अंडे के छिलकों को अपने किचन कैबिनेट पर रख दें या फिर स्लैप पर रख दें ऐसा करने से सभी कॉकरोच भाग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घरेलू नुस्खे
बेकिंग सोडा और चीनी 
बेकिंग सोडा और चीनी का घोल भी आपको कॉकरोचों के अटैक से बचा सकता है। बराबर मात्रा में दोनों चीजों को मिलाए और घर के कोनों में इस घोल का छिड़काव कर दें। इस घोल को खाते ही कॉकरोच मर जाएंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें