फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार डकार आने से हो जाते हैं परेशान तो इन नुस्खों से पाएं राहत

Tue, 28 Feb 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डकार
यूं तो भोजन करने के बाद डकार आना आम बात है लेकिन ज्यादा डकार आने से पेट की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए और समय रहते उपचार करना चाहिए। इससे निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।
विज्ञापन

बार-बार डकार आने पर हो जाते हैं परेशान तो इन नुस्खों से पाएं राहत

2 of 6
डकार
- अगर डकार की समस्या बनी रहती है तो दही खाएं। दही भोजन को पचाने में सहायक है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया पेट और आंतों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाते हैं। आप चाहें तो दही की जगह छाछ या लस्सी भी पी सकते हैं।
विज्ञापन

बार-बार डकार आने पर हो जाते हैं परेशान तो इन नुस्खों से पाएं राहत

3 of 6
डकार
- अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े चबाने से डकार से राहत मिलती है। इसे तब तक चबाएं जब तक अदरक का रस ना आ जाए। अगर सिर्फ अदरक नहीं खा पाते तो इसे शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी चाय भी बनाकर पी सकते हैं।

बार-बार डकार आने पर हो जाते हैं परेशान तो इन नुस्खों से पाएं राहत

4 of 6
डकार
- दो गिलास पानी में एक चौथाई बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे तुरंत पी जाएं। इससे आपको झट से डकार की समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

बार-बार डकार आने पर हो जाते हैं परेशान तो इन नुस्खों से पाएं राहत

5 of 6
डकार
- पुदीना, डकार और गैस से निजात दिलाने के लिए सबसे अच्छे उपाय में से एक माना जाता है। पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें और सोने से पहले इसका सेवन करें। इससे आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार डकार आने पर हो जाते हैं परेशान तो इन नुस्खों से पाएं राहत

6 of 6
डकार
- लहसुन पाचन बढ़ाता और डकार की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके लिए लहसुन की एक कली को पानी के साथ निगलें। खाली पेट इसका सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें