फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी ने जीना कर रखा है बेहाल? अपनाएं जीरे का ये आसान नुस्खा

Sun, 12 Feb 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एसिडिटी
आजकल लोग स्वाद के नाम पर कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे सबसे ज्यादा पेट की समस्या जैसे गैस बनना, एसिडिटी या कब्ज होती है। जब हम ज्यादा तला-भुना खा लेते हैं तो एसिडिटी बनने लगती है। अगर आपको भी अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है तो ये नुस्खे आपके काम के हो सकते हैं।
विज्ञापन

एसिडिटी ने जीना कर रखा है बेहाल? अपनाएं जीरे का ये आसान नुस्खा

2 of 7
एसिडिटी
तुलसी

तुलसी पेट की समस्या को दूर करने के लिए सटीक उपाय है। एसिडिटी होने पर रोज तुलसी के कुछ पत्तों को अच्छे से चबाएं या तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें और उसमें शहद डालकर पिएं। ऐसा करने से आपको तुरंत राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसिडिटी ने जीना कर रखा है बेहाल? अपनाएं जीरे का ये आसान नुस्खा

3 of 7
एसिडिटी
दालचीनी

दालचीनी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। इलाज करने के लिए दालचीनी पाउडर को पानी में उबाल कर ठंडा होने पर पिएं। दिन में दो-तीन बार इसे पीने से आराम मिलेगा।

एसिडिटी ने जीना कर रखा है बेहाल? अपनाएं जीरे का ये आसान नुस्खा

4 of 7
एसिडिटी
लौंग

लौंग में मौजूद तत्व एसिडिटी से निजात दिलाने में मदद करते हैं। लौंग को सिर्फ मुंह में रखकर इसका रस पीने से आराम मिलेगा। इसके अलावा आप चाहें तो लौंग और इलायची को बराबर मात्रा में पीसकर भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

एसिडिटी ने जीना कर रखा है बेहाल? अपनाएं जीरे का ये आसान नुस्खा

5 of 7
एसिडिटी
जीरा

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए जीरा सबसे आसान उपाय में से एक है। इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले भुनें जीरे को पीस लें, अब इसे पानी में मिलाएं। खाना खाने के बाद इस पानी को पी लें। इसके अलावा आप धनिया पाउडर, जीरा, सौंफ और थोड़ी चीनी को बराबर मात्रा में पीस लें। अब इस मिश्रण को पानी में मिलाएं और खाली पेट इसका सेवन करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
विज्ञापन

एसिडिटी ने जीना कर रखा है बेहाल? अपनाएं लौंग का ये आसान नुस्खा

6 of 7
एसिडिटी
अदरक

जब भी एसिडिटी की शिकायत रहे तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबा लें। इससे आपको राहत मिलेगी। अगर अक्सर ही आपको एसिडिटी रहती है तो दिन में दो से तीन बार एक चम्मच इसके रस का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसिडिटी ने जीना कर रखा है बेहाल? अपनाएं लौंग का ये आसान नुस्खा

7 of 7
एसिडिटी
गुड़

गुड़ सेहत का खजाना है। इसमें पाए जाने तत्व एसिडिटी से राहत दिलाने का काम करते हैं। एसिडिटी होने पर खाना खाने के बाद गुड़ खाने से आराम मिलेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस नुस्खे को ना आजमाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें