अगर आप भी लो वेस्ट ड्रेसेस पहनने से सिर्फ इसलिए कतराते हैं क्योंकि आपकी टमी की खूबसूरती उस पर दिखाई देने वाले कुछ स्ट्रेच मार्क्स खराब कर रहे हैं तो टेंशन छोड़ इन टिप्स को फॉलो करें।
पढ़ें- रातों रात होगी मुंह के छालों की छुट्टी, बस देसी घी का ये नुस्खा इस तरह अपनाएं
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अक्सर लड़कों को ज्यादा जिम करने की वजह से या फिर महिलाओं की डिलवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी हो जाती है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन ये कुछ असरदार घरेलू नुस्खे आपको इस समस्या से कुछ ही हफ्तों में निजात दिला सकते है।
विज्ञापन
3 of 4
ऐलोवेरा
एलोवेरा
एलोवेरा जेल को 15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर ठंडे पानी से साफ कर लें। इस उपाय को करने से आपको कुछ हफ्तों में ही स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाएगा।
अंडा
सबसे पहले स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर एग व्हाइट लगाकर उसे सूखने दें। जब अंडा सूख जाए तो ठंडे पानी से साफ करके जैतून के तेल से मालिश करें। 2 हफ्ते तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।