सिगरेट पीना और गुटखा खाना एक आम बात हो गई है। ज्यादातर लड़के आपको इन दोनों चीजों का सेवन करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन इन चीजों का रोजाना इ्स्तेमाल करना न केवल सेहत पर बल्कि दांतों पर भी खराब असर डालता है और दांतों की सफेदी धीरे-धीरे गायब होने लगती हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताते है कि कैसे आप घर बैठे अपने दांतों की सफेदी को वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
toothbrush
अच्छे से करें ब्रेश
सबसे पहले दांतों को अच्छी तरह से दिन में दो बार ब्रश करें। इसके साथ ही माउथ वॉश और दिन में 1 बार मुंह में फ्लॉस करना चाहिए। ऐसा करने से दांतों पर जमी गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।
पढ़ें- पुरुष भी हो जाएं सावधान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
विज्ञापन
3 of 5
turmeric
हल्दी भी करेगी मदद
हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।
4 of 5
बेकिंग सोडा
- फोटो : getty images
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी सिगरेट और गुटखे से दांतों के पीलेपन को दूर भगाने में मददगार साबित होता है। ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा थोड़ा सा लेकर दांतों पर रगड़े ऐसा करने से दांत साफ हो जाएंगे।
रोजाना गाजर खाएं
कच्चे फल सब्जियां खाना सेहत के साथ-साथ दांतों के लिए भी फायदेमंद होती है। रोजाना एक कच्ची गाजर को दांतों से काटकर खाएं और चबाएं। गाजर में मौजूद रेशे दांतों को साफ करने में सहायक होते हैं।