आयुर्वेद के अनुसार हल्दी कफ वात नाशक, पित्त वर्धक और लिवर के लिए उत्तेजक है। सर्दी लगने पर हल्दी की धुनी दी जाती है। सिर दर्द और साइनोसाइटिस में हल्दी गुनगुने पानी के साथ लेने से बलगम निकलता है। सिर हल्का हो जाता है। हर रोग में एक ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। गुनगुने जल, दूध या शहद के साथ इसे देना चाहिए। जुकाम, सर्दी, सिर दर्द, दांत दर्द में भी ये फायदा पहुंचता है।