फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली खाने के बाद बर्तनों से आती है बदबू तो ये 5 तरीके दूर करेंगे टेंशन

Sat, 21 Apr 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मछली खाने के शौकीन लोगों को इसे खाने का अब एक और बहाना मिल गया है। आप चाहे मछली को फ्राई करके बनाएं या फिर ग्रिल्ल, बदबू तो उसमें आती ही है। मछली पकाने के बाद अब आपको बर्तनों से आने वाली इसकी बदबू से परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये आसान तरीके आपको इस समस्या से झट से छुटकारा दिला देंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
नींबू
नींबू में अच्छी महक होने के कारण यह बर्तनों से बदबू को हटाने में कारगर होता है।मछली की महक को दूर करने के लिए बर्तन को नींबू के छिलके से रगडे़ और उसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। आप बर्तन धोने के लिए दूसरे नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक कपड़े को नींबू के रस में डुबाकर बर्तन को साफ करें।
 
विज्ञापन

3 of 6
सिरका 
सिरके से बर्तनों को साफ किया जा सकता है। सिरका ना केवल जमे दाग हटता है बल्कि यह बर्तनों को भी चमका देता है। अगर आप बर्तनों से महक को हटाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बर्तन को सामान्य साबुन से धो लें। इसके बाद बर्तन में एक चम्मच सिरका डाल कर छोड़ दें। फिर बाद में इसे पानी से धो लें।
 

4 of 6
संतरे का छिलका
महक को दूर करने में संतरे के छिलके भी बहुत मददगार होते हैं। अगर आप मछली बनाने के बाद बर्तन में नींबू या संतरे का छिलका उबालेगीं और 30 मिनट के बाद उसे लिक्विड सोप से धो लेगीं तो उसमें बदबू नहीं आएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
सेब 
मछली से बर्तनों में आने वाली महक को दूर करने में सेब का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। इसके लिए मछली पकाने से पहले बर्तन को सेब की एक स्लाइस से रगड़ दीजिये। इससे भी बर्तनों में से बदबू नहीं आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिश वॉश करने वाला साबुन
बर्तनों से मछली की महक को दूर करने के लिए बर्तनों को गर्म पानी में छोड़ी देर भिगोकर रखने के बाद उन्हें लिक्विड सोप से धो लें। महक को दूर करने के लिए नींबू वाले लिक्विड साबुन से धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें