फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिकनगुनिया से ड़रने की नही है जरूरत, जानें इसके लक्षण और घरेलू इलाज

Tue, 04 Sep 2018 07:11 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dengue, malaria, chikungunya
चिकनगुनिया का नाम सुनते ही आज भी आपको डर लगता होगा। हर कोई चाहता कि वह और उसके घर के स्दस्य इस बीमारी से दूर ही रहे तो अच्छा है। ऐसा सोचना भी लाजमी है, पिछले साल इस महामारी ने न जाने कितने लोगों की जान तक चली गई। पर क्या आप जानते हैं कि चिकनगुनिया का बेहतर इलाज घर पर भी हो सकता है। जी हां, इसके लिए आप सिर्फ अपने डॉक्टर की सलाह लेकर घर पर रहते हुए भी अपना इलाज करा ठीक हो सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
drinking water
सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि चिकनगुनिया वायरस की कोई स्पेसिफिक दवाई उपलब्ध नहीं है। इसमें लोगों को डी-हाइड्रेशन हो जाता है जिस वजह से मरीज को जितना हो सके पानी और लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए। जितना हो सके नारियल पानी और सूप का सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 6
papaya leaves
चिकगुनिया में पपीते की पत्ती वरदान समान है। इस बुखार में मरीज की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं जिसे नीम की पत्तियां मेंटेन करने में मदद करती हैं। इसके लिए आपको पपीते की पत्तियों को पीसकर उसका जूस निकाल लें। दिन में तीन बार इस जूस को दो चम्मच लें।
 

4 of 6
Tulsi
औषधीय गुणों से भरी तुलसी, चिकनगुनिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। चिकनगुनिया से राहत पाने के लिए नीम की गिलोय, छोटी पीपर, सोंठ और गुड़ के साथ तुलसी का काढ़ा बनाकर पीएं। इस काढ़े को तीन बार पीने के बाद ही इसका असर आपको साफ नजर आने लगेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
garlic
चिकुनगुनिया के मरीजों को जोड़ों के दर्द की बहुत शिकायत होती है। इसके दर्द से राहत पाने के लिए जोड़ों पर लहसुन को पीसकर उसमें लौंग का तेल मिलाकर लगाएं। इसके बाद कपड़े को जोड़ों पर बांध दें। ऐसा करने से दर्द में आराम तो मिलेगा ही साथ ही शरीर का तापमान भी नियंत्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vitamin c
अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनसे आपको विटामिन सी मिले। विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। चिकुनगुनिया के मरीजों को लिए कच्ची गाजर खाना भी बेहद फायदेमंद है। यह मरीज की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ, जोड़ों के दर्द में भी राहत पहुंचाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें