फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म पानी से भी हटा सकते हैं नेलपेंट, जानिए और घरेलू तरीके

Thu, 22 Sep 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
कई बार किसी खास मौके पर जाना है और नेल पॉलिश का रंग पसंद नही आ रहा। ऐसे में अगर नेल पॉलिश रिमूवर खत्म हो जाए तो बहुत परेशानी होती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नही है। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिससे ऐसे मौके पर परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : getty images
अल्कोहल : अगर आपके घर में अल्कोहल है तो आप इसकी मदद से नेल पॉलिश छुड़ा सकती हैं। कॉटन बॉल को लेकर अल्कोहल में डुबा लें और उसे धीरे-धीरे नाखून पर रगड़ें। ऐसा करने से नेल पॉलिश उतर जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
सिरका : सिरके की मदद से भी आप नेल पॉलिश उतार सकती हैं। इसे भी कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर लगाएं। अगर बेहतर रिजल्ट चाहिए तो सिरके को एक कटोरी में लेकर उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लें। इस घोल से नेल पॉलिश साफ करें।

4 of 6
- फोटो : getty images
टूथपेस्ट : टूथपेस्ट एक बहुत कारगर उपाय है। थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर नाखूनों पर लगा लें। अब इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीर रगड़ें। कुछ ही देर में नाखून साफ हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
गर्म पानी : नेल पॉलिश छुड़ाने का ये सबसे आसान तरीका है। एक कटोरी में गर्म पानी लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से साफ कर लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
नेल पॉलिश : क्या आपको पता है हर नेल पॉलिश में रिमूवल का गुण होता है। अगर आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है तो आप किसी दूसरे नेल पॉलिश को पुराने नेल पॉलिश पर लगाकर तुरंत पोछ लें। ऐसा करने से पुराना पॉलिश उतर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें