Mouth Ulcer
इन वजहों से होते हैं छाले
आयुर्वेदाचार्य डॉ. एम. मुफीक के मुताबिक, पेट में गर्मी हो, पाचन क्रिया गड़बड़ हो या फिर पेट में कीड़े हो गए हों, इनसे भी मुंह में छाले होने की समस्या होती है। पित्त रोग, कब्ज, हार्मोनल बदलाव और अधिक एसिडिटी से ग्रस्त लोगों में मुंह के छालों की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इम्युनिटी सिस्टम के कमजोर होने से भी माउथ अल्सर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
फिजिशियन डॉ. जुगल किशोर के मुताबिक, मुंह का फटना, हार्मोनल बदलाव और अधिक एसिडिटी मुंह में छाले होने के मुख्य कारण हैं। अगर आप अपने मुंह की साफ-सफाई (ओरल हाइजीन) पर ध्यान देते हैं, तो यह तीन से चार दिनों में ठीक हो जाते हैं। इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका है, मुंह की साफ-सफाई पर ध्यान देना।