रोजाना जब आप सुबह सोकर उठती हैं तो सुबह उलझे हुए बालों को देखकर परेशान होती होंगी। भला किसे पसंद होते है उलझे बाल... आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप सोने से पहले अपनाकर इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
hair care
- फोटो : amar ujala
-रात को सोते समय सिल्क का पिलोकवर इस्तेमाल करें।
-रात को बाल धोकर या शावर लेकर गीले बालों में सोने की गलती न करें। ऐसा करने से बालों का टेक्सचर खराब होता है। साथ ही बालों की जड़े भी कमजोर हो जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 4
hair care
- फोटो : amar ujala
-सुबह उठकर अगर ड्राई शैंपू करने वाली है तो इस से बेहतर है कि आप रात को ही इस्तेमाल कर लें। ऐसा करने से यह रातभर आपके बालों की जड़ों पर काम करेगा।
-कई बार सुबह में हमारे बालों का वॉल्यूम कम नजर आता है। इसके लिए रात को सोने से पहले बालों में वॉल्यूम बढ़ाने वाला स्प्रे करें और सो जाएं।
-अपने बालों को जड़ों से पोषण दें। इसके लिए सबसे सही वक्त रात को बेड पर जाने से पहले का होता है। रात को सोने से पहले हेयर मास्क लगाएं और शावर कैप पहनकर सो जाएं।
-बालों को झड़ने से बचाना है तो आप अपनी पसंद का हेयर मास्क घर पर ही तैयार करें।