फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मलेरिया के मच्छरों का होगा झट से सफाया, कपूर का ये नुस्खा ऐसे करें इस्तेमाल

Mon, 01 Oct 2018 01:19 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अगर घर में मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो जहरीले मॉस्किटो कॉइल की जगह आप कपूर के इस जादुई नुस्खे की मदद ले सकते हैं। ये न तो जहरीले मॉस्किटो कॉइल की तरह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि आपको डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के जनक से भी दूर रखेगा।आइए जानते हैं मच्छर भगाने वाले सात कुदरती और आसान टिप्स।
विज्ञापन

2 of 7
कपूर
घर से मच्छरों को दूर रखने के लिए कमरे में कॉइल्स का इस्तेमाल करने की जगह कपूर जला कर रखें। ऐसा 15 से 20 मिनट के लिए करके कमरे को बंद करके छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो देखेंगे कि कमरे से सारे मच्छर गायब हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
नीम
जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इसका इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर उसका मिश्रण तैयार करके उसे शरीर पर लगा लें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

4 of 7
नींबू के तेल
बराबर मात्रा में नींबू के साथ नीलगिरी के तेल को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें, अब इस तेल को शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
लहसुन
लहसुन की महक से मच्छर आस-पास भी नहीं भटकते हैं। इसके लिए सबसे पहले इसे पीसकर पानी में उबालने के बाद इसका पानी कमरे में छिड़क दें। ऐसा करने से कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है और मच्छर उसे सूंघते ही काट नहीं पाते हैं। कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर छिड़कने से आपको असर दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें