आज दुनिया में हर तीसरा इंसान मोटापे से परेशान है। वजन कम करने के लिए उसे घंटों जिम में कसरत करनी पड़ती है या डाइटिंग का सहारा लेना पड़ता है। बावजूद इसके जेब ढीली होने के अलावा कोई फायदा नहीं होता। मोटापा इंसान को शारीरिक रूप से ही नहीं मानसिक रूप से भी अस्वस्थ कर देता है। विश्व मोटापा दिवस के मौके पर कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे आजमाएं जो आपके बढ़ते वजन पर चंद दिनों में ही ब्रेक लगा देंगे।
पढ़ें- ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है तो आजमाएं ये जबरदस्त नुस्खा,दवा लेना भूल जाएंगे
विज्ञापन
2 of 5
टमाटर-दही का शेक
एक कप टमाटर के जूस में एक कप दही (फैट फ्री), आधा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा अदरक, काली मिर्च व स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड कर लें। रोज एक ग्लास इस शेक को पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा।
विज्ञापन
3 of 5
Cranberry Juice
करौंदे का जूस
करौंदे का जूस भी वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और फैट्स कम करने में आसानी होती है।
4 of 5
Honey With Water
गर्म पानी के साथ शहद
रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ शहद पीने से वजन घटाने में बहुत आसानी होती है। इससे शरीर में शुगर का लेवल मेनटेन रहता है और त्वचा भी दमकती है।
नींबू पानी
वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन भी एक कारगर उपाय है। सर्दियों में जिन्हें ठंड या साइनस की समस्या है वे पानी को गुनगुना करके उसमें नींबू डालकर पी सकते हैं।