फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मच्छरों को दूर भगाने के ये हैं 5 कुदरती उपाय, एक भी आजमा लिया तो बीमारी छू तक नहीं पाएगी

Sun, 23 Sep 2018 12:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के मौसम में आपके सबसे बड़े दुश्मन आपके आस-पास घुमने वाले मच्छर ही होते हैं। ये दिन का सुकून तो छीनते ही हैं साथ ही आपकी रातों की नींद भी उड़ा देते हैं... ऐस में अपने इन दुश्मनों से निजात पाने के लिए आप कभी मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो कभी मच्छरदानी का। जिसका मच्छरों पर तो कोई असर नहीं पड़ता लेकिन इसके धुएं से आप बेहाल हो जाते हैं। 

ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए ये प्राकृतिक उपाय आपके लिए बेहद मददगार हो सकते हैं। ये न सिर्फ किफायती हैं बल्कि सेहत की दृष्टि से भी इनका कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
Clove
लौंग का तेल
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि लौंग के तेल की महक से मच्छर दूर भागते हैं। लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं, इसका असर ओडोमॉस से कम नहीं होगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
neem oil
नीम का तेल
अमेरिका की नेशनल रिसर्च काउंसिल ने भी अपने शोध में माना है कि नीम का तेल किसी भी रिपेलेंट से अधिक प्रभावी है। इतना ही नहीं, इसका पेड़ लगाने से भी मच्छर कम आते हैं।
 

4 of 6
ajwain
अजवाइन पाउडर
एक थाई शोध के अनुसार, अजवाइन से मच्छर दूर रहते हैं। जिन जगहों पर मच्छर अधिक लगते हैं, वहां पर अजवायन छिड़क दें या अजवायन का पाउडर डाल दें।
 
विज्ञापन

5 of 6
Marigold
गेंदा
गेंदे के फूल की सुगंध न सिर्फ आपको ताजगी से भर देती है बल्कि मच्छर भी दूर भगाती है। गेंदे का पौधा न सिर्फ अपने बगीचे में रखें बल्कि बालकनी में भी इन्हें लगाएं जिससे शाम के समय मच्छर घर में न घुसें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लहसुन
लहसुन की कच्ची कलियां चबाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें