फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब गले को चुटकियों में चंगा कर देंगे ये किचन टिप्स

Thu, 24 Nov 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मौसम बदल रहा है ऐसे में गले में खराश होना आम बात है। गले की खराश वायरल, बैक्टीरियल या फिर फंगल इंफेक्शन की वजह से भी हो सकती है। देखभाल न की जाए तो ये काफी तकलाफदेह हो सकता है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं
विज्ञापन

2 of 7
गले के खराश से निजात दिलाने में मुलेठी आपकी मदद कर सकती है। मुलेठी को पानी में तब तक उबालें जब तक वो आधी न रह जाए। इस पानी से गरारे करें खराश से आराम मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
शहद हर घर में पाई जाने वाली आम सी चीज है मगर ये है बड़े काम की। आपको करना बस इतना है जब भी चाय बनाएं उसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। ये गले की खराश को चुटकियों में ठीक कर देगा।

4 of 7
- फोटो : Getty Images
पुदीने में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें मिथेनॉल पाया जाता है जो गले की खराश में आराम दिलाता है।
विज्ञापन

5 of 7
गले की खराश से मेथी के दाने भी आपको निजात दिला सकते हैं। आप मेथी की चाय बनाकर पी सकते हैं ये गले के दर्द से आराम दिलाता है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Getty Images
गले की खराश के दर्द से बचने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आधा चम्मच हल्दी पाउडर को एक कप गुनगुने पानी में मिलाएं। इसमें थोड़ा सा नमक भी मिलाएं। अब इससे गरारे करें, आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Getty Images
एक चम्मच दालचीनी के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं। इसमें काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक भी डाल लें। इस पानी से गरारे करें, गले की खराश में आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें