फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की डायटीशियन ऋजुता दिवेकर से जानें स्मॉग से बचने के घरेलू उपाय

Thu, 29 Nov 2018 09:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : file photo
दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 की मात्रा सुरक्षित माने जाने वाले स्तर से 10 गुना ज्यादा है। स्मॉग नाम के कोहरे की वजह से वायु प्रदूषित हो जाती है और व्यक्ति अस्थमा, ब्रोन्काइटिस, फेफड़ों या फिर हृदय रोग की चपेट में आ जाता है। स्मॉग नाम के दुश्मन से बचने के लिए करीना कपूर की डायटीशियन ऋजुता दिवेकर कुछ घरेलू नुस्खे बता रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
jaggery
गुड से बने ये लड्डू
जानी-मानी डायटीशियन ऋजुता दिवेकर जहरीले स्मॉग से बचने के लिये गुड से बने ये लड्डू खाने की सलाह देती हैं। ऋजुता का कहना है कि रोजाना इस तरह अपनी डाइट में गुड़ शामिल करने से आप स्मॉग से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण शामिल होते हैं, जिस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
ladoo
सोंठ, गुड और घी के बने लड्डू - 
एक मात्रा में सोंठ, गुड और घी लेकर तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके इसके लड्डू बना लें। दिन की शुरुआत इन लड्डुओं को खाकर कीजिये। 
विज्ञापन

4 of 4
Sugarcane Juice
यह सिंपल लड्डू फ्लू और जकड़न को दूर रखने में सहायक है। साथ ही यह साइनस और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। इसके अलावा इस मौसम में अपने आहार में गन्ने का सेवन शामिल करें।इसके लिए आप गन्ने का जूस पी सकते हैं या फिर दोपहर के खाने में इसे शामिल करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें