फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद बालों से हैं परेशान तो काला करने के लिए चायपत्ती का इस तरह करें इस्तेमाल

Fri, 06 Jul 2018 09:40 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
beautiful hair
आपने देखा होगा पहले के लोगों के बाल लंबे समय तक काले रहते थे, वहीं अब की जेनरेशन के बाल जल्दी सफेद पड़ने लगे हैं। कहीं न कहीं इसका कारण प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदत है। सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग तमाम तरह के केमिकल्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। जिसमें कई बार लोगों को पहले से ज्यादा सफेद बालों का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही अपने बालों को काला कर सकते हैं....
विज्ञापन

2 of 3
black hair
बालों को काला करने के लिए जिस चीज की आपको जरूरत है वह आप सभी की रसोई में आराम से मिल जाएगी। आप सभी के घर में चायपत्ती तो होगी ही। इसमें टैनिक एसिड पाया जाता है जो आपके बालों को चुटकियों में काला करने में मदद करता है। इसके लिए आपको 6 चम्मच चायपत्ती को 30 मिनट तक पकाए। इसके बाद इसे छान लें और इस पानी को ठंडा होने पर बालों पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें कॉफी को भी मिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
hair fall
बालों को काला करने के अलावा चायपत्ती के पानी को इस्तेमाल करने के और भी बहुत फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदे...
-हेयरफॉल कम करने में मददगार
-बालों की ग्रोथ अच्छी होती है
-बालों की रफनैस को करता है दूर
-रूखे बालों में चमक लाने में करता है मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें