पार्लर में हर महीने होंठों के ऊपर आने वाले बालों को हटाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं साथ ही दर्द भी सहना पड़ता है। ऐसे में अगर कुछ आसान घरेलू तरीके अपना लें तो इससे हमेशा के लिए निजात पाई जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हल्दी और दूध में कुछ प्राकृतिक गुण होते हैं जो चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर उसे होठों के ऊपर लगाएं। इसे सूखने तक धीरे-धीरे मसाज करें। मसाज बालों के उगने के उल्टी दिशा की ओर करें, ताकि होठों के ऊपरी बालों की संख्या काम हो सके। आप हल्दी को पानी के साथ मिलाकर भी यह कर सकते हैं। इस नुस्खे को 4 हफ्तों तक लगातार आजमाएं और देखें फायदा।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
अंडे के सफेद हिस्से में थोड़ा सा मक्के का आटा और चीनी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर होठों के ऊपरी हिस्से पर लगा लें। करीब 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर धीरे से इसे निकाल दें। इसे हफ्ते में दो बार करेंगे तो आपके होठों के ऊपरी बाल पूरी तरह गायब हो जाएंगे।
4 of 6
- फोटो : getty images
बेसन को हल्दी के साथ घोल लें। इस पेस्ट में थोड़ा सा क्रीम मिलाएं। सूखने दें और फिर बालों के उगने की दिशा के उलट रगड़ें। इसका इस्तेमाल कुछ दिनों के लिए करें और बदलाव महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
चीनी को एक छोटे पतीले में एक मिनट के लिए गर्म करें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। ठंडा हो जाने के बाद इसे होठों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। फिर एक कपड़े की मदद से उसे खींच लें।
थोड़ा सा आटा एक कटोरी में लें और उसमें दूध और हल्दी मिला लें। तब तक मिलाएं जब तब पेस्ट ना बन जाए। इसे होठों की ऊपरी सतह पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद कपड़े से खींच लें।