फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम वाली बाई नहीं सुनती बात, तो उसे सीधा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sun, 11 Feb 2018 09:15 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
MAID
काम वाली बाई को नौकरी पर रखते समय कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है...

पैसे लेकर काम पर ना आना, बिना बताए छुट्टी ले लेना, काम ढंग से ना करना, चीजें चुराना, इस घर की बात उस घर में करना...कामवाली बाई से जुड़ी ये ऐसी समस्याएं हैं जिनसे लगभग हर भारतीय गृहणी परेशान हैं। लेकिन ऐसी गैर-जिम्मेदार कामवाली बाइयों को लाइन पर लाना इतना मुश्किल भी नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ तीन बातों का ख्याल रखना होगा
विज्ञापन

2 of 4
MAID
1. इन वजहों से परेशान करती हैं काम वाली बाई-

वक्त ना होना: आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए एक बाई 8 से 10 घरों में काम करती है। लेकिन इस चक्कर में वह ना बढ़िया काम कर पाती हैं, ना ही वक्त की पाबंद रह पाती है।

लालची: कुछ कामवाली बाई ऐसी होती हैं जो मुंहमांगे पैसे मिलने के बावजूद कामचोरी करती हैं। यह भी संभव है कि आपकी नजर हटते ही वह घर की किसी चीज पर अपना हाथ साफ कर ले। लेकिन अगर आपकी सख्ती और सतर्कता की वजह से उसके मंसूबों पर पानी फिर गया तो वह आपको परेशान करना शुरू कर देगी। वह वक्त-वक्त पर फरमाइशें करके आपको परेशान करती रहेगी। सिर्फ पैसे नहीं बल्कि नाश्ता और त्योहारों पर कपड़ों की डिमांड भी करेगी।

फ्रीलांसिंग: याद रखिए कामवाली बाई 'फ्रीलांसर' होती है। वह किसी भी वक्त आपकी नौकरी छोड़कर किसी और घर में काम पकड़ सकती है। अगर आपका रवैया उसके प्रति अच्छा नहीं हुआ और उसकी पगार मिलने में वक्त बचे हुए हैं तो वह पूरी कोशिश करेगी कि आपको इतना परेशान कर दे कि आप खुद उसे वक्त से पहले काम से निकाल दें।
विज्ञापन

3 of 4
MAID
2. कामवाली बाई को नौकरी देते समय रखें इन बातों का ख्याल
किसी भी हाउसकीपर या मेड को नौकरी पर रखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसके पास आपके घर के कामकाज के लिए वक्त है भी या नहीं। उससे यह सवाल जरूर पूछें

-वह फिलहाल कितने घरों में काम कर रही है
-उसने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी
-वह आपके घर काम क्यों करना चाहती है
-उसके परिवार में कौन है, वह कहां रहती है, उसके पास फोन है या नहीं

जब तक आप पूरी तरह संतुष्ट ना हो जाएं, जिन घरों में वह काम कर रही है उनका रिव्यू ना ले लें, किसी भी कामवाली बाई को नौकरी पर ना रखें
विज्ञापन

4 of 4
MAID
3. कामवाली बाई के साथ ऐसे पेश आएं
अगर आप अपनी कामवाली बाई के कामकाज और बर्ताव से खुश हैं और चाहती हैं कि वह आपके साथ ठीक से पेश आए तो ये काम जरूर करें

-उसकी पगार वक्त पर दें,
-महीने में चार दिन उसकी छुट्टी फिक्स कर दें,
-उसके साथ विनम्रता से पेश आएं। जरूरत पड़े तो 'प्लीज' और 'थैंक्यू' बोलने में झिझकें नहीं,
-उसकी निजी जिंदगी पर अपडेट लते रहें,
-याद रखें वह आपकी नौकर है, गुलाम नहीं, 
-त्योहारों पर छोटे-मोटे गिफ्ट जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें