फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करेंगे ये घरेलू टिप्स, एक बार जरूर आजमाएं

Thu, 08 Mar 2018 12:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
underarms
कई महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन होने की वजह से स्लीवलेस कपड़े चाहकर भी नहीं पहन पाती हैं। किसी के अंडरआर्म्स बचपन से ही काले होते हैं तो किसी के उम्र बढ़ने के साथ हो जाते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं कैमिकल युक्त क्रीम का सहारा लेती हैं जो हमारी स्किन पर बुरा प्रभाव डालती हैं, लेकिन अब आपको इस समस्या से परेशान होने की जरुरत नही है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप घर बैठे ही इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
underarms
पुराने समय से ही बेसन का इस्तेमाल खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता रहा है। आप चाहे तो अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, नींबू और शहद का पैक बना कर लगा सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन ले और फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स की रंगत सुधर जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
baking soda
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए थोड़े से दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें।

4 of 7
खीरा - फोटो : getty images
खीरा भी कालेपन को दूर करने में मदद करता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे का रस लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। 
विज्ञापन

5 of 7
potato
आलू एक नेचुरल ब्लीच है। रोजाना नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें। ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
chandan
चंदन और गुलाब जल के पेस्ट को लगाने से भी अंडरआर्म्स का कालापन कम होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fedq - फोटो : getty images
अगर आप अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों  हटाने के लिए शेव करती हैं तो इस से बेहतर है कि आप इसके लिए वैक्सिंग करें। इससे आपके बाल काफी अंदर से निकल आते हैं साथ ही डेड-सेल्स भी हट जाते हैं और आपकी स्किन साफ हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें