फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके किचन में मौजूद है खर्राटे की अचूक दवा, जानें क्या?

Mon, 02 Apr 2018 10:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
खर्राटे
बहुत ज्यादा थकान या बंद नाक की वजह से खर्राटे आते हैं। ऐसे में खर्राटे लेने वाले व्यक्ति के पास सोने वाले की नींद तो खराब होती ही है, साथ ही वह उसे भी जगा देता है। इस वजह से दोनों को ही बहुत गुस्सा आता है। अगर आपके साथ ये समस्या रहती है तो ये टिप्स कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन

किचन में मौजूद है खर्राटे का रामबाण इलाज, जानें क्या?

2 of 8
खर्राटे
- सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल  लगाकर सो भी सकते हैं।
विज्ञापन

किचन में मौजूद है खर्राटे का रामबाण इलाज, जानें क्या?

3 of 8
खर्राटे
- जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है।

किचन में मौजूद है खर्राटे का रामबाण इलाज, जानें क्या?

4 of 8
खर्राटे
- घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। ये सभी के किचन में मौजूद होता है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा रोज करने से आपको फर्क पड़ेगा। यह सबसे आसान उपाय है।
विज्ञापन

किचन में मौजूद है खर्राटे का रामबाण इलाज, जानें क्या?

5 of 8
खर्राटे
- नाक बंद हो जाने के कारण भी खर्राटे आने पर आप पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालकर दस मिनट के लिए भाप ले सकते हैं। इससे नाक खुल जाएगी।
विज्ञापन

किचन में मौजूद है खर्राटे का रामबाण इलाज, जानें क्या?

6 of 8
खर्राटे
- रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन

किचन में मौजूद है खर्राटे का रामबाण इलाज, जानें क्या?

7 of 8
खर्राटे
- हल्दी को अधिकतर समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है।
विज्ञापन

किचन में मौजूद है खर्राटे का रामबाण इलाज, जानें क्या?

8 of 8
खर्राटे
- खर्राटों से निजात पाने के लिए शहद एक कारगर उपाय है। इसके लिए रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें