फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले की खराश दूर करता है प्याज के छिलके का ये गजब का नुस्खा

Sun, 26 Nov 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
गले की खराश दूर करने के लिए आपने आजतक न जाने कितने जतन किए होंगे। कभी डॉक्टर की कड़वी दवाईयां तो कभी दादी मां के नुस्खे आजमाए होंगे, पर क्या आप जानते हैं आपके गले को चंद मिनटों में पहले जैसा दुरुस्त कर सकते हैं प्याज के छिलके। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल करते है इस नुस्खे को।

पढ़ें-कैविटी ही नहीं दांतों से जुड़ी इस दिक्कत की भी छुट्टी कर देगा ये शानदार नुस्खा
विज्ञापन

2 of 4
खाना बनाते समय प्याज के छिलकों को यूं ही फेंक दिया जाता हैं पर क्या आप जानते हैं प्याज के साथ-साथ इसके छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कैसे इसका इस्तेमाल आपके गले को पहले जैसा सुरीला बना सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
अगर आपका गला खराब हो गया है तो पानी में प्याज के कुछ छिलके डालकर उबाल लें। इस उबले हुए पानी को छानकर इससे सुबह उठकर गर्रारे करें। दो तीन बार ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल चाय बनाते समय भी कर सकते हैं। इसके लिए चाय बनाते समय उसमें प्याज के छिलके डाल दें। इसके बाद इस चाय को छानकर पी लें। इससे भी आपके गले को फायदा पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें