दर्द कहीं भी हो उसे सहन करना बेहद तकलीफदेह होता है और जब बात दांत के दर्द की हो तो समस्या और बढ़ जाती है। दांत के दर्द के चलते व्यक्ति अपनी सोचने-समझने की क्षमता तक खो बैठता है। ऐसी हालत में आपके टूथपेस्ट में 'नमक' हो या न हो पर आपके पास सरसों का तेल जरूर मौजूद होना चाहिए। जी हां सरसों का तेल, हैरान होने की जरूरत नहीं है सरसों का तेल दांतों के दर्द के लिए एक रामबाण उपाय है। आइए जानते हैं कैसे करना है इस्तेमाल।