बदलते मौसम के कारण भी सिर में दर्द होता है या कभी ऐसा होता है कि आप काम कर रहे हों और अचानक सिर में दर्द होने लगे। सिर दर्द में ज्यादा दवाईयां लेना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। बेहतर होगा कि आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमाएं। ये नुस्खे आपके शरीर को नुकसाम भी नहीं पहुंचाएंगे और जल्द से जल्द आपका सिर का दर्द कम करेंगे।
विज्ञापन
सिर का दर्द खत्म करने के लिए आजमायें ये 5 घरेलू नुस्खे
2 of 6
ginger
- फोटो : getty images
अदरक- सिर के दर्द से आराम पाने में अदरक काफी उपयोगी साबित होती है। थोड़ा सा अदरक का रस और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाकर दिन में दो बार पियें इससे आपको बहुत फायेदा मिलेगा। आप बाजार में मिलने वाली अदरक की टॉफियां भी खरीद कर खा सकते हैं। अदरक के पाउडर या कच्ची अदरक को उबालकर आप सांस के जरिए भाप भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
सिर का दर्द खत्म करने के लिए आजमायें ये 5 घरेलू नुस्खे
3 of 6
- फोटो : getty images
दालचीनी- आपके लिए सिर दर्द में दालचीनी का इस्तेमाल भी लाभदायक रहेगा। दालचीनी आपको सिर दर्द से जल्दी छुटकारा दिला सकती है। सबसे अच्छा तरीका है कि आप दालचीनी को पाउडर में पीस लें। और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। और इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर करीब 30 मिनट तक लेटें। 30 मिनट बाद जब आप दुल देंगे तो आपको सुकून जरूर मिलेगा।
सिर का दर्द खत्म करने के लिए आजमायें ये 5 घरेलू नुस्खे
4 of 6
लौंग- एक और घरेलू नुस्खा के रूप में आप लौंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह सिर दर्द में आपको जल्दी आराम देगा। कुछ लौंग को तवे पर गर्म कर लें इन्हें साफ रूमाल में रख लें। जब आपके सिर में दर्द हो तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में इस सूंधते रहें।
विज्ञापन
सिर का दर्द खत्म करने के लिए आजमायें ये 5 घरेलू नुस्खे
5 of 6
काली मिर्च और पुदीने की चाय- सिर का दर्द कम करने के लिए काफी लोग चाय पीते हैं। बेहतर होगा आप सिर दर्द में काली चाय यह पुदीने की चाय पियें।