फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब गले को ठीक करने का ये है नायाब नुस्खा आजमाते ही झट से मिलेगा आराम

Mon, 26 Mar 2018 10:21 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौसम बदलते ही लोग सर्दी-जुकाम के साथ गला खराब होने जैसी शिकायतें भी करने लगते हैं। ऐसे मौसम में गले का संक्रमण होना आम बात है, जिसे लोग इतनी बड़ी समस्या भी नहीं मानते कि उसके लिए तुरंत किसी डॉक्टर के पास पहुंच जाएं। ऐसे में दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे ये कुछ खास नुस्खे आज भी बहुत काम आते हैं। आइए जानें, किन घरेलू तरीकों से आपको गला खराब होने पर तुरंत राहत मिल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अदरक-शहद 
गले को गर्माहट देने और संक्रमण से दर्द में राहत पहुंचाने के लिए यह कारगर उपाय है। इसके लिए चार अदरक को पीसकर बारीक शहद में मिलाएं। अदरक और शहद में काली मिर्च डालकर उसका पेस्ट बना लें। थोड़ी-थोड़ी देर पर इसे मुंह में डालते रहें। चाहें तो अदरक की जगह लहसुन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
लौंग
लौंग, काली मिर्च और शहद 
एक ग्लास पानी उबाल लें। इसमें एक चुटकी पिसी हुई लौंग, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं और रोज सुबह इसे पिएं। गले को आराम मिलेगा।
 

4 of 5
मेथीदाने
पानी में कुछ मेथी दाने डालकर गर्म कर लें। फिर पानी को छानकर उसके गरारे करें। इससे गले को आराम मिलेगा और संक्रमण जल्दी खत्म होगा।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजपत्ते की चाय
पानी में चीनी, चायपत्ती और तेजपत्ता जालकर खौलाएं और फिर छानकर चाहें तो दूध मिलाएं। तेजपत्ते की चाय पीने से गले को आराम होगा और रिकवर होने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें