फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खा,दवा की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Sun, 10 Jun 2018 08:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
high bp
हाइपरटेंशन एक ऐसी समस्या है जो आज के समय में हर चौथे इंसान में देखने को मिलती है। इसमें रोगी को ब्लड प्रेशर हाई होने पर चक्कर, आंखों के आगे अंधेरा, घबराहट जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग डॉक्टर की दुकान के चक्कर लगाते हैं लेकिन आप चाहे तो घरेलू नुस्खा अपनाकर भी बिना दवाई खाए इससे छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
black Cardamom
हाई बीपी की परेशानी को दूर करने के लिए आप बड़ी इलायची का सहारा ले सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर बड़ी इलायची ब्लड प्रेशर के साथ-साथ अस्थमा, फेफड़े में संकुचन की दिक्कत को दूर करने में कारगर है। अगली स्लाइड में जानिए कैसे बड़ी इलायची की मदद से ब्लड प्रेशर को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
black cardamom
200 ग्राम बड़ी इलायची लेकर तवे पर भून लें। इलायची को इतना भूने कि जल कर उसकी राख हो जाए। इलायची की इस राख को पीस कर एक डिब्बे में भरकर अपने पास रख लें। इसके बाद रोज सुबह और शाम खाली पेट खाना खाने से 1 घंटा पहले 5 ग्राम इलायची की राख को 2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएं। लगातार 15 से 20 दिन तक इस नुस्खें को आजमाने से आपको किसी भी BP की किसी दवा की जरूरत नही पड़ेगी।
विज्ञापन

4 of 4
teeth
इसलिए भी कर सकते हैं बड़ी इलायची का इस्तेमाल
अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती हो तो बड़ी इलायची चबाकर आप इस परेशानी से भी निजात पा सकते हैं। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल आप मुंह के घावों को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें