फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में सूज जाती हैं अंगुलियां? ये उपाय देंगे राहत

Thu, 15 Dec 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों में आपने देखा होगा कि लोगों के हाथ-पैरों की अंगुलियां सूजने लगती हैं। इस स्थिति में बहुत दर्द होता है और काम करने में भी उन्हें दिक्कत आती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में सूज जाती हैं अंगुलियां, ये उपाय देंगे राहत

2 of 7
सरसों का तेल
चार चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर गर्म करें। रात को लगाकर सोएं और सुबह इसे धो लें। सूजन पहले से कम हो जाएगी। सेंधा नमक की जगह काली मिर्च का भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में सूज जाती हैं अंगुलियां, ये उपाय देंगे राहत

3 of 7
नींबू का रस-
हाथों की अंगुलियां सूजने पर नींबू का रस लगाएं। ये जलन से राहत दिलाता है और सूजन कम करता है।

सर्दियों में सूज जाती हैं अंगुलियां, ये उपाय देंगे राहत

4 of 7
आलू-
आलू काटकर उसमें नमक मिलाएं और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। आपको असर दिखाई देगा, लेकिन भोजन में नमक की मात्रा का कम प्रयोग करें।
विज्ञापन

सर्दियों में सूज जाती हैं अंगुलियां, ये उपाय देंगे राहत

5 of 7
हल्दी- हल्दी को ज्यादातर समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। जैतून के तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे सूजन पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे सूजन कम होती है और दर्द से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन

सर्दियों में सूज जाती हैं अंगुलियां, ये उपाय देंगे राहत

6 of 7
प्याज-
प्याज में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। ये अंगुलियों में होने वाली खुजली और सूजन से राहत दिलाता है। इसके रस को अंगुलियों की सूजन पर लगाने से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में सूज जाती हैं अंगुलियां, ये उपाय देंगे राहत

7 of 7
मालिश-
सरसों या जैतून के तेल को गुनगुना कर लें। इस तेल से पांच मिनट तक अंगुलियों की मालिश करें। आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें