फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जतन के बावजूद भी नहीं मिल रहा जिद्दी कॉकरोच से छुटकारा तो ये आसान टिप्स आएंगे काम

Fri, 11 May 2018 06:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
xzcvc - फोटो : Getty Images
घर से कॉकरोच को भगाने के लिए कई जतन कर चुके हैं तो फिर भी उनसे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
cockroach
कॉकरोच घरों में हमेशा हमें परेशान करते हैं। इधर-उधर दौड़ते हैं और कभी-कभी तो खाने की चीजों में भी गिर पड़ते है। साथ ही ये डायरिया, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं। देहरादून की वसंत विहार निवासी मधु शर्मा यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बात रही हैं जो कॉकरोच को घर से बाहर निकाल फेकने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
cockroach
लौंग तो हर घर में मौजूद होता है, इसका इस्तेमाल आप कॉकरोच भगाने के लिए कर सकते हैं। आपको करना बस इतना है कि जहां भी आपको कॉकरोच नजर आए वहां लौंग रख दीजिए। इसकी गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे। जहां भी आपको कॉकरोच दिखे, वहां तेजपत्ते को मसलकर रख दें। कॉकरोच दूर तक भी नहीं फटकेंगे।
 

4 of 6
asgdf - फोटो : Getty Images
खीरे का इस्तेमाल हम सलाद के रुप में करते ही हैं। लेकिन कॉकरोच भगाने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। आपको जहां भी कॉकरोच दिखाई दे, वहां खीरे की स्लाइस रख दें। कॉकरोच दिखाई भी नहीं देंगे।
विज्ञापन

5 of 6
मिट्टी के तेल - फोटो : demo pic
केरोसिन तेल की गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं। महीने में एक बार घर के हर कोने में केरोसिन तेल का छिड़काव करें कॉकरोच भाग जाएंगे। बोरेक्स पाउडर में चीनी मिलाकर कॉकरोच दिखने वाली जगह पर रख दें। कॉकरोच चीनी से आकर्षित होकर आएंगे और बोरेक्स खाकर मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
garlic
लहसुन के गंध से भी कॉकरोच भागते हैं। कॉकरोच दिखने की जगह पर लहसुन रख दीजिए, उसकी गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें