हेल्दी और शाइनी बालों की चाह किसको नहीं होती, हर कोई चाहता है कि उसके बाल दमकते और स्वस्थ रहें। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की अच्छे से केयर करना बहुत मुश्किल है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर ही हेयर मास्क तैयार कर आप अपने बालों की केयर कर सकते हैं। जिससे आपके बाल सिल्की और शाइनी भी होंगे। चलिए बताते हैं कैसे तैयार करें ये मास्क...
विज्ञापन
2 of 3
hair mask
इस मास्क को बनाने के लिए आपको 250 ग्राम दही, 2 चम्मच एलोवेरा जैल और 2 अंडों की जरूरत होगी। बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें यह तीनों चीजें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बस आपका हेयर मास्क तैयार है।
तैयार हुए मास्क को अपने स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं और फिर अच्छे से मसाज करें। इस मास्क को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। इसे लगाने से आपके बाल हेल्दी, सॉफ्ट और शाइनी होगे।