फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के हर कोने से मच्छर को कर देंगी दफा रसोई में रखी ये 6 चीजें, आजमाकर देखें

Fri, 14 Sep 2018 09:13 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मच्छर दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक जीव है। मच्छर के एक डंक से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बना रहता हैं।बरसात का मौसम शुरू होते ही डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां अपने पैर पसारने लगती हैं।मच्छर न सिर्फ रात को आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि दिन में भी आपकी सेहत के दुश्मन बने रहते हैं। इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट की मदद लेते हैं।जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अपने घर में मौजूद कई घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी सेहत के इन दुश्मनों से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।   
विज्ञापन

2 of 7
नीम का तेल
नीम
जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
camphor
कपूर
कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

4 of 7
नींबू
नींबू
बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।
विज्ञापन

6 of 7
garlic
लहसुन
लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lavender oil
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें